चंदौली के नौगढ़ के बीहड़ जंगलों में पुलिस की गश्त कितनी चुनौतीपूर्ण है, इसका अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है। अपराधियों की तलाश में जंगल में गई पुलिस टीम के सामने अचानक लकड़बग्घा आ गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ वांछित अपराधी जंगल में छिपे हैं। देर शाम कॉम्बिंग के दौरान झाड़ियों से निकलकर लकड़बग्घा वाहन की हेडलाइट के सामने कुछ देर खड़ा रहा और फिर जंगल में ओझल हो गया।
पुलिसकर्मियों ने यह पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
