08 Oct 2026
Samacharika News
Samacharika News
Latest News & Updates
चंदौली न्यूज़

चंदौली: लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही डेढ़ करोड़ की शराब पकड़ी

07 Oct 2026 admin
गाजीपुर: 308 पहियों वाला मेगा ट्रक डांडीकला टोल से आगे बढ़ा, देखने उमड़ी हजारों की भीड़

चंदौली की सैयदराजा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-19 पर एक कंटेनर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए शराब की पेटियों के ऊपर लकड़ी के बुरादे से भरी बोरियां रखी थीं।

चंदौली: लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही डेढ़ करोड़ की शराब पकड़ी

कंटेनर से अलग-अलग ब्रांड की 1185 पेटियां मिलीं, जिनमें कुल 10,451 लीटर शराब थी। यह खेप हरियाणा के पानीपत से बिहार ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने राजस्थान निवासी कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।