बिहार के पश्चिम चंपारण के इनरवा प्रखंड के खम्हिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को सशस्त्र सीमा बल की 47वीं वाहिनी ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया।

कमांडेंट मेडिकल डॉ. निशि कान्त ने कुल 267 ग्रामीणों की जांच की, जिनमें 110 पुरुष, 80 महिलाएं और 77 बच्चे शामिल थे।
जांच के बाद ग्रामीणों को जरूरत के मुताबिक परामर्श और निःशुल्क दवाएं दी गईं। सीमावर्ती गांवों के लोगों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना की।
