07 Oct 2026
Samacharika News
Samacharika News
Latest News & Updates
गाजीपुर न्यूज़

वरुण पांडेय के नाबाद अर्धशतक से गाजीपुर विजर्ड्स ने ग्रामीण बैंक मऊ को चार विकेट से हराया

07 Oct 2026 admin
वरुण पांडेय के नाबाद अर्धशतक से गाजीपुर विजर्ड्स ने ग्रामीण बैंक मऊ को चार विकेट से हराया

मऊ के सहादतपुरा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में गाजीपुर विजर्ड्स ने ग्रामीण बैंक मऊ को चार विकेट से हरा दिया। नाबाद 51 रन बनाने वाले वरुण पांडेय मैन ऑफ द मैच चुने गए।

वरुण पांडेय के नाबाद अर्धशतक से गाजीपुर विजर्ड्स ने ग्रामीण बैंक मऊ को चार विकेट से हराया

गाजीपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और ग्रामीण बैंक मऊ की टीम 18.3 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। सुनील कुमार, सत्य प्रकाश, शिव मूरत और शशि ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में गाजीपुर की शुरुआत खराब रही और कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका, लेकिन वरुण पांडेय ने एक छोर संभालकर टीम को जीत दिला दी।