07 Oct 2026
Samacharika News
Samacharika News
Latest News & Updates
आदेश

बलिया: जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की घूस मांगने का आरोप, डीएम के आदेश पर लेखपाल निलंबित

07 Oct 2026 admin
बलिया: जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की घूस मांगने का आरोप, डीएम के आदेश पर लेखपाल निलंबित

बलिया में जाति प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सामने आने पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है। तहसील सदर के राजस्व ग्राम सुल्तानपुर के क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

बलिया: जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की घूस मांगने का आरोप, डीएम के आदेश पर लेखपाल निलंबित

सुल्तानपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद तुरैहा ने आरोप लगाया था कि तुरैहा जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लेखपाल और अन्य राजस्व कर्मियों ने प्रति आवेदन 50 हजार रुपये मांगे।

शिकायत के बाद डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है।